दौरा: शुक्रवार को यानि आज फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ली आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचेंगी। फ्लोरेंस का ये दौरा भारत और फ्रांस के बीच सामरिक और रक्षा संबंधों को मजबूती देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उनके दौरे का मकसद पहले से ही घनिष्ठ द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करना है। सूत्रों ने कहा कि पार्ली दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा संबंधों को और बढ़ाने के मद्देनजर शुक्रवार को अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ व्यापक वार्ता करेंगी।
फ्लोरेंस रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ – साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगी। फ्रांस के दिल्ली स्थित दूतावास ने बताया है कि भारत यात्रा के दौरान फ्रांस की रक्षामंत्री भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात करेंगी। अफगानिस्तान में हालिया घटनाक्रम और भारत-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर भी बातचीत होने की संभावना है। यह 2017 के बाद से पार्ली का चौथा भारत दौरा होगा।