दिल्ली हाईकोर्ट: अमेजन एवं फ्यूचर ग्रुप के बीच कानूनी विवाद चल रहा है l फ्यूचर ग्रुप ने गत अगस्त में रिलायंस रिटेल के साथ 24,500 करोड़ रुपये का सौदा किया थाl उस सौदे को अमेजन फ्यूचर ग्रुप के साथ 2019 में हुए अपने निवेश समझौते का उल्लंघन बताया हैl
अब ई-कॉमर्श अमेजन और फ्यूचर समूह के बीच जारी विवाद अब एक बार फिर से अदालत पहुंच गया हैl इस बार दिल्ली हाईकोर्ट में अमेजन ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ याचिका दायर की है l याचिका में विदेशी मुद्रा विनिमय उल्लंघन को लेकर कंपनी ने ED की जांच पर सवाल उठाए हैंl
अमेजन ने 816 पेज की याचिका में आरोप लगाया है कि 2019 में फ्यूचर समूह के साथ हुए 20 करोड़ डॉलर के करार को लेकर उसे बेवजह परेशान किया जा रहा। इसे लेकर ईडी की ओर से जारी समन में जो जानकारियां मांगी गई हैं, वह फ्यूचर समूह की डील से अलग हैं।
जांच पूरी तरह परेशान करने के लिए की जा रही है, जिसमें अमेजन के कई कार्यकारी अधिकारियों व भारत प्रमुख को समन जारी किया गया है। अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी ने अदालत से अपील की है कि संबंधित मामले में ईडी को किस तरह की जांच का अधिकार है, इसे स्पष्ट किया जाए।