लखीमपुर खीरी हिंसा: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले मे सुप्रीम कोर्ट बुधवार को यानी आज लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई किया। इस याचिका पर सुनवाई के लिए तीन सदस्यीय पीठ का गठन किया गया था।
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया जिसमें राज्य सरकार से लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने की मांग करने वाली याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा गया है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने 10 मार्च को एक गवाह पर हमला होने की जानकारी पर कहा कि राज्य सरकार सभी गवाहों को सुरक्षा दे। होली की छुट्टी के बाद मामला सुनवाई के लिए लगाने का निर्देश।
किसानों की ओर से पेश वकील प्रशांत भूषण ने मंगलवार को चीफ जस्टिस रमण की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष कहा कि इस मामले के एक मुख्य गवाह पर 10 मार्च को गंभीर हमला किया गया। भूषण ने दावा किया कि हमलावर गवाह को धमकाते हुए कह रहे थे कि अब भाजपा जीत गई है। अब वे उन्हें देख लेंगे।
अधिक जानकारी के लिए इस👇 लिंक पर जाएं…