Uttar Pradesh

होली उत्सव 2022: कल चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, जमकर खेलेंगे होली, 20 मार्च को वापस होंगे लखनऊ

होली उत्सव 2022: शनिवार को होलिकोत्सव का पर्व 19 मार्च मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। वह होलिका दहन, भगवान नृपसिंह की शोभायात्रा सहित अन्य कार्यकमों व रस्मों में शामिल होंगे। 20 मार्च को लखनऊ जाएंगे। 21 मार्च को शपथ ग्रहण संभव है।

17 मार्च गुरुवार की शाम 4 बजे पाण्डेय हाता चौराहे से होलिका दहन यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। श्रद्धालुओं के साथ फूलों से होली भी खेलेंगे। यात्रा में देवी-देवताओं की झांकियां और बैंड भी शामिल होंगे। उसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे।

शुक्रवार को भी वे गोरखनाथ मंदिर में रहेंगे, शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और श्री होलिकोत्सव समिति महानगर परंपरागत रूप से निकाली जाने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में सुबह 8.30 बजे शामिल होंगे। यह यात्रा घंटाघर से निकलेगी। होली के पूर्व बुराई पर अच्छाई के प्रतीक की परंपरा होलिकादहन का निर्वहन 17 मार्च की रात्रि 12:57 बजे के बाद किया जाएगा। ऐसे में 17 मार्च को रात्रि 12:57 बजे के बाद होलिकादहन किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top