लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को विधान परिषद में नेता सदन बनाये जाने का प्रस्ताव सभापति को भेजा था l अब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और योगी सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया है l
अब मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की जगह विधान परिषद में नेता सदन की जिम्मेदारी संभालेंगे l सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने उन्हें नेता सदन के रूप मान्यता दे दी है। इससे पहले डॉ. दिनेश शर्मा विधान परिषद में नेता सदन थे लेकिन इस बार उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला है।
नियमों के तहत कैबिनेट मंत्री को ही नेता सदन का दर्जा मिल सकता है। स्वतंत्र देव को नेता सदन बनाए जाने के बात पर विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉ. राजेश सिंह की ओर से शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया।