मुंबई: मायानगरी मुंबई में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, यहाँ मुंबई के कुर्ला पूर्व के नाइक नगर में एक चार मंजिला बिल्डिंग सोमवार देर रात भरभरा कर गिर गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की सूचना है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव अभियान जारी है।
बीएमसी के अनुसार, मलबे के नीचे से आठ लोग बचाए गए हैं जिनकी हालत स्थिर है वहीं 20 से 25 लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना है साथ ही बचाव अभियान जारी है।
मुंबई में इमारत हादसे के महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 5-7 लोगों को बचाया गया। सभी 4 इमारतों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन लोग वहां रहते हैं। सभी को बचाना हमारी प्राथमिकता है। सुबह हम इन इमारतों को खाली कराने और गिराने का काम देखेंगे ताकि आस-पास के लोगों को परेशानी न हो साथ ही कहा कि जब भी बीएमसी नोटिस जारी करे, इमारतें खुद खाली कर दी जानी चाहिए। अन्यथा, ऐसी घटनाएं होती हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है,अब इस पर कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है।
