Maharajganj

महराजगंज: यात्री विश्राम गृह बन गया पुलिस सहायता केन्द्र, यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्व सांसद अखिलेश सिंह ने सांसद निधि से करवाया था निर्माण

मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिन्दुरिया

महराजगंज: महराजगंज जिले का सिंदुरिया चौराहा पंचमुखी चौराहे के तौर पर जाना जाता है । यहाँ से पाँच अलग – अलग स्थानों हेतु रास्ते जाते हैं । साथ ही इस चौराहे पर यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्व में तत्कालीन सांसद अखिलेश सिंह के कार्य काल में सिन्दुरियां क्षेत्र के लोगों की माँग पर सिंदुरिया चौराहे पर सांसद निधि से यात्री विश्राम गृह का निर्माण कराया गया था । ताकि इस चौराहे से होकर विभिन्न स्थानों को जाने वाले यात्रियों को यात्री विश्राम गृह में कुछ पल वाहन का इंतजार करने हेतु छाया नसीब हो सके ।

परन्तु कुछ माह पूर्व में इस यात्री विश्राम गृह को पुलिस सहायता केन्द्र के रूप में तब्दील कर दिया गया है । क्योंकि वर्तमान में इस पर ऊपर की तरफ पुलिस सहायता केन्द्र स्पष्ट रूप से लिखवा दिया गया है । अब यहाँ यात्रियों की जगह सिंदुरिया थाने की पुलिस बैठती है । जिससे यात्रियों को अब इस चौराहे पर बैठने हेतु कोई स्थल नहीं रह गया । जबकि इस चौराहे पर सिसवा , निचलौल , बागापार , शिकारपुर और महराजगंज से लोग आते हैं।

इस सम्बन्ध में ग्राम प्रधान सिन्दुरियां केशव यादव ने बताया कि बीडीओ के निर्देश के क्रम में यह बना है। जिसमें मेरे द्वारा 1.25 लाख की लागत लगायी जा चुकी है।

जबकि इस सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा ऐसा कुछ भी निर्देश नहीं दिया गया है। उनके द्वारा हमारे ऊपर लगाया जा रहा आरोप निराधार है।
इस सम्बन्ध में पुलिस उपाधीक्षक यूटी/सिंदुरिया थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यबली मौर्य ने बताया कि यदि यह स्थल यात्री विश्राम गृह है तो इसे यात्री विश्राम गृह ही बनाये रखा जाएगा। इसमें कोई तब्दीली नहीं की जा सकती है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top