Uttar Pradesh

जीआईएस यूपी: लखनऊ में 10 से 12 फरवरी के बीच होगा ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन, सीएम योगी ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

जीआईएस यूपी: यूपी सरकार द्वारा राजधानी लखनऊ में अगले साल 10 से 12 फरवरी के बीच ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस)- 2023 का आयोजन होगा। एक उच्चस्तरीय बैठक में योगी आदित्‍यनाथ ने प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा की। सीएम योगी ने इस ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का रोडमैप तय करते हुए कहा कि GIS-23 ऐतिहासिक होगा।

दस लाख करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य के साथ होने जा रहा जीआईएस प्रदेश को दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने के लिहाज से अहम होगा। योगी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की आकांक्षाओं को उड़ान देने वाली होगी। सिंगापुर, फ्रांस, यूके, मॉरीशस ने समिट में पार्टनर कंट्री बनने का प्रस्ताव दिया है। एक दर्जन से अधिक देश इसमें पार्टनर बन सकते हैं। समिट के लिए करीब डेढ़ दर्जन देशों में रोड शो आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री आवास पर हुई उच्चस्तरीय बैठक में सीएम योगी ने जीआईएस की तारीखों का एलान करते हुए कहा कि यह आयोजन नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की आकांक्षाओं को उड़ान देने वाला होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी औद्योगिक निवेश के ड्रीम डेस्टिनेशन के रूप में उभर कर आया है। तीन दिवसीय समिट का आयोजन अभूतपूर्व होगा। उन्होंने कंट्री पाटर्नर बनाने के लिए नीदरलैंड, कनाडा, यूएसए, जापान, इजरायल, स्वीडन, थाईलैंड, फ्रांस और सिंगापुर के राजदूतों व उच्चायुक्तों से भी संवाद करने के निर्देश दिए।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top