महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के मठिया गांव से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां 18 साल के एक युवक संगम उर्फ प्रियांशु तिवारी का शव उसके ही कमरे में फंदे से लटका मिला। शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात युवक अपने कमरे में सोने गया था, लेकिन शनिवार सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला, तो परिजन उसे जगाने पहुंचे। कमरे के अंदर का मंजर देखकर परिवार के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही घुघली थाना प्रभारी सूरज कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी मौत के सही कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
