आजाद अधिकार सेना ने महाराजगंज में अपनी सांगठनिक मजबूती को और धार देते हुए श्री दुर्गेश तिवारी को जनपद का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, दुर्गेश तिवारी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संगठन के मूल उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए दी गई है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ समाज में व्याप्त अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएं और आम आदमी के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करें। पार्टी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि वे अपने क्षेत्र में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

