BREAKING NEWS: घर में मिले महिला और बच्चों के शव ,घर के बाहर दूध लेने गये पति पर लगा हत्या का आरोप

गाजियाबाद: गाजियाबाद के लोनी स्थित उत्तरांचल विहार कॉलोनी में मूलरूप से शामली निवासी अरविंद पुत्र चरण सिंह अपनी पत्नी प्रिया, बेटी नव्या (5) और 40 दिन के नवजात बेटे के साथ लोनी बेहटा हाजीपुर उत्तरांचल विहार कॉलोनी गली नंबर सात में आठ साल से रह रहे हैं। अरविंद का बड़ा भाई अमित पास में ही गली नंबर 15 में रहता है। अरविंद जेनरेटर से बिजली सप्लाई करने और प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। पुलिस ने बताया, रविवार शाम अरविंद घर से बाजार में दूध लेने गए थे।

उसने बताया है कि लौटा तो पहली  मंजिल में बरामदे की चौखट पर प्रिया का शव रस्सी से और नव्या का शव दुपट्टे से लटका हुआ मिला। अंदर कमरे में 40 दिन का बेटा बेड पर  था। उसके गले पर रस्सी या दुपट्टा नहीं बंधा था लेकिन गहरे निशान थे। वह ऑटो में तीनों को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने तीनों को मृत बताया । अस्पताल के स्टाफ ने लोनी बार्डर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।

प्रिया के पिता अरुण दहिया 12 साल से लापता हैं। उसकी मां पूनम ने अरविंद के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया है कि अरविंद ने ही तीनों की हत्या की है। उसका प्रिया से झगड़ा चल रहा था। उसके किसी और से संबंध हैं। प्रिया इसका विरोध कर रही थी। उसे रास्ते से हटाने के लिए उसने तीनों की जान ले ली। दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अरविंद से पूछताछ की। उससे यह भी पूछा कि उसने घटना की जानकारी पुलिस को क्यों नहीं दी?

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसका कहना था कि उसे लगा कि तीनों की जान बच सकती है, इसलिए पहले अस्पताल ले गया।   एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल जाएगा कि महिला ने बच्चों की हत्या करके आत्महत्या की या फिर किसी और ने तीनों की हत्या की। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की वजह भी साफ नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *