बड़ी गलती : यह एक ऐसी घटना है जिसे ‘बैंकिंग इतिहास की सबसे बड़ी भूल’ कहा जा रहा हैl यह भूल ब्रिटेन के सेंटेंडर बैंक से हुई है l ब्रिटेन में सेंटेंडर बैंक क्रिसमस पर सेंटेंडर बैंक 2,000 कंपनियों के इन ग्राहकों को नियमित भुगतान करने जा रहा था। गलती से यह भुगतान दो बार हो गया। पहली बार तो पैसा संबंधित कंपनियों के खातों से कटा, लेकिन दूसरी बार खुद सेंटेंडर के कोष से भुगतान हुए।
सेंटेंडर बैंक ने क्रिसमस पर अपने ग्राहकों के खातों में गलती से 13 करोड़ पौंड यानी करीब 1,303 करोड़ रुपए जमा कर दिए। यह पैसा करीब 75 हजार ग्राहकों के खातों में गया है। बैंक को आशंका है कि कई ग्राहक दूसरी बार खातों में आया पैसा खर्च कर चुके हैं। चूंकि यह क्रिसमस का समय है, संभव है कि लोगों ने इसे कंपनी से मिला क्रिसमस भत्ता या बोनस मानकर खर्च कर दिया है।
ब्रिटेन के चोरी अधिनियम 1968 के अनुसार किसी ग्राहक के खाते में गलती से आया पैसा बैंक वापस ले सकते हैं। ग्राहक पैसा नहीं लौटाते हैं तो उन्हें अधिकतम 10 साल तक की जेल हो सकती है। इस बैंक के करीब 1.40 करोड़ ग्राहक हैं। ब्रिटेन में भुगतान सिस्टम चलाने वाले पे-यूके ने सेंटेंडर के साथ वसूली पर बातचीत शुरू की है। बैंक प्रवक्ता के अनुसार वे बैंकिंग सेक्टर की निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही वसूली करेंगे। जिन खातों में दो बार रकम जमा हो गई, उनकी पहचान की जा रही है।