Uttar Pradesh

यूपी: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल के साथ इन जिलों में शामिल होंगी प्रियंका गांधी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोडो न्याय यात्रा को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। राहुल गांधी की यात्रा 19 फरवरी को अमेठी पहुंच रही है। पार्टी इस आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी इस यात्रा में राहुल के साथ जुड़ेंगी। गौरीगंज के बाबूगंज में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। न्याययात्रा तेंदुआ में रात्रि विश्राम करेगी। 

अमेठी के अलावा प्रियंका गांधी वाराणसी और रायबरेली के कार्यक्रमों में भी रह सकती हैं। वाराणसी में राहुल गांधी काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे तो वहीं रायबरेली में एक बड़ी जनसभा का आयोजन होना है। 

राहुल गांधी की न्याय यात्रा 16 फरवरी को चंदौली से प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी और पड़ाव में रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन 17 को वाराणसी के गोलगड्डा मंदिर मार्ग से यात्रा शुरू होगी। इसी दिन प्रियंका गांधी के भी यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है। इसके बाद यह यात्रा भदोही, प्रतापगढ़ होते हुए 19 को अमेठी पहुंचेगी। 20 को फुर्सतगंज से यात्रा शुरू होगी, फिर रायबरेली होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। 

गौरीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक में रायबरेली सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कहा कि यात्रा मणिपुर, इंफाल से शुरू होकर नागालैंड, आसाम, अरुणचाल,पश्चिम बंगाल, विहार,झारखण्ड व अन्य राज्य होते हुए देश के 15 राज्यों से गुजरने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी। कहा कि अमेठी गांधी परिवार की कर्मभूमि है। ऐसे में सभी की निगाहें अमेठी में यात्रा के पहुंचने के बाद सफलता पर टिकी है।

बता दें कि कांग्रेस गठबंधन का बिखरता कुनबा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर यात्रा को तय समय से पहले ही समेटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसलिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा तय समय से दस दिन पहले यानी 10 मार्च को समाप्त हो सकती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top