बारिश और बाढ़ के कारण जमकर तबाही झील में मिला सिंगर मनमीत सिंह का शव, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से बुरी खबर

शिमला: पहाड़ी इलाकों में लगातार आ रही बारिश और कई जगह बादल फट जाने के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा इलाके में बारिश-बादल फटने की घटना से तबाही हुई हैl यहां कारेरी लेक इलाके से बीते दिन कई शवों को बरामद किया गयाl इनमें पंजाब के सूफी सिंगर मनमीत सिंह का शव भी शामिल हैl

साल 2021 भी बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के लिए मनहुश होता जा रहा है। जिस वजह से आए दिन कोई ना कोई बुरी खबर सामने आ जाती है। कोई ना कोई आये दिन इस दुनिया को अलविदा कहता जा रहा है लो इसी क्रम मे मंगलवार देर रात पंजाबी सिंगर मनमीत सिंह के निधन की पुष्टि हिमाचल पुलिस ने की। आशंका जताई जा रही कि वो हिमाचल में बादल फटने के बाद आई बाढ़ की चपेट में आ गए थे, जिस वजह से उनकी मौत हुई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

कांगड़ा एसपी विमुक्त रंजन के मुताबिक पंजाबी सिंगर मनमीत सिंह की लाश कांगड़ा जिले के करेरी लेक इलाके में बरामद हुई है। वो अमृतसर से धर्मशाला घूमने के लिए आए थे। उनके साथ भाई और चार अन्य दोस्त भी थे। रविवार को जब बादल फटने की घटना हुई, तभी से वो लापता थे। अब पानी कम होने पर उनका शव बरामद हुआ। जिसकी पहचान परिजनों ने की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मनमीत सिंह पंजाब के फेमस सूफी गायक थे। वो अपने भाई के साथ गाना गाया करते थे, जिस वजह से उनकी जोड़ी को San Brothers कहा जाता था। देश के अलावा विदेशों में भी उनका काफी नाम था, वहां पर भी उन्होंने काफी शोज किए थे। रविवार को उनके लापता होने के बाद से फैन्स उनके साकुशल होने की प्रार्थना कर रहे थे, लेकिन मंगलवार को उनके फैंस के सामने बुरी खबर आ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *