Miscellaneous

इस महिला ने मुंह खोलकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें ये अजब वीडियो

दुनिया में सबसे ज्यादा बड़ा मुंह खोलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अमेरिका की एक महिला ने अपने नाम दर्ज किया है। बता दें कि इस महिला का माउथ गैप दुनिया की दूसरी किसी भी महिला से ज्यादा मापा गया है। ऐसा कर इस महिला ने अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में लिखवा लिया है। बता दें कि वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली इस महिला का नाम सामंथा राम्सडेल है, जो 31 वर्ष की हैं। सामंथा राम्सडेल अमेरिका के कनेक्टिकट स्टेट में रहती हैं। वहीं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक सामंथा के मुंह का कैपेसिटिव गैप 2.56 इंच मापा गया है।

इस उपलब्धि के बाद उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा माउथ गैप रिकॉर्ड होल्डर होने का सर्टिफिकेट भी दिया गया है। सामंथा ने बाकी लोगों से भी अपने शरीर या कुछ अनोखा होने पर गिनीज बुक में नाम दर्ज करवाने का अनुरोध किया।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top