Uttar Pradesh

यूपी: मृत मुख्तार अंसारी की गाजीपुर में 12 करोड़ की ‘बेनामी’ संपत्ति होगी जब्त, मुख्तार के बेटों की अपील भी हुई खारिज

यूपी: मृतक माफिया- राजनीतिक नेता मुख्तार अंसारी के मरने के बाद भी मुख्तार के खिलाफ आयकर विभाग का एक्शन लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मुख्तार की 12 करोड़ रुपये की ‘बेनामी’ संपत्ति अब सरकारी संपत्ति बन गई हैं। आयकर विभाग द्वारा बीते वर्ष मुख्तार की इन बेनामी संपत्तियों को जब्त करने के फैसले पर निर्णायक प्राधिकारी कार्यालय ने मुहर लगा दी है। बेनामी संपत्ति विरोधी कानून के तहत गठित न्यायाधिकरण ने 2023 में की गई कुर्की कार्रवाई की पुष्टि की है। साथ ही मुख्तार के बेटे अब्बास और उमर की याचिका को खारिज कर दिया है।

बता दें कि आयकर विभाग की बेनामी निषेध इकाई के तत्कालीन उपनिदेशक जांच ध्रुवपुरारी सिंह के निर्देश पर बीते वर्ष अप्रैल में माफिया मुख्तार अंसारी की गाजीपुर स्थित 12.10 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों को जब्त किया था। गाजीपुर के कपूरपुर मौजा इलाके में स्थित संपत्ति को मुख्तार ने अपने करीबी रियल एस्टेट कारोबारी गणेश दत्त मिश्रा के नाम से खरीदा था।

दरअसल, गाजीपुर पुलिस ने आयकर विभाग को भेजी रिपोर्ट में कहा था कि मुख्तार ने गणेश दत्त मिश्रा और उनके पिता शिवशंकर मिश्रा के नाम से कई बेनामी संपत्तियां खरीदी हैं। आयकर विभाग ने जब इसकी जांच की तो पाया कि गणेश दत्त मिश्रा ने 0.11748 हेक्टेयर और 0.254 हेक्टेयर भूमि सुषमा श्रीवास्तव और गीता राय से खरीदी थी। हालांकि, सेल डीड में बतौर भुगतान दर्शाने के जिन चेकों का जिक्र किया गया था, वह कभी भुनाए ही नहीं गए थे। जांच में सामने आया कि ये भूमि मुख्तार अंसारी की थी, जिसे उसने गणेश मिश्रा के नाम करवा दिया था। सूत्रों ने बताया कि कर विभाग अब इस संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई शुरू करेगा।

आपको बता दें कि अंसारी का इस साल मार्च में बांदा के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से 63 साल की उम्र में निधन हो गया था। मऊ सदर सीट से पांच बार विधायक रहे अंसारी 2005 से उत्तर प्रदेश और पंजाब की जेलों में बंद रहे थे। उनके खिलाफ 60 से अधिक आपराधिक मामले लंबित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top