लोकसभा चुनाव 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार-प्रसार में भाजपा कोई कोर कसर नहीं है। भाजपा के स्टार प्रचारक यूपी में डटकर ताकत झोंक रहे हैं। इसी क्रम में आज यानि 22 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में दोपहर दो बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अलीगढ़ जिले में चुनाव प्रचार को धार देंगे। इस जनसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संबोधित करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री आगरा के किरावली क्षेत्र में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। पीएम की रैली को देखते हुए अलीगढ़ में यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। भारी वाहनों को शहर के अंदर नहीं घुसने नहीं दिया जाएगा। ज्यादातर बड़े वाहनों को बाईपास से होकर गुजारा जाएगा। केवल एंबुलेंस व आपातकालीन वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा।
पीएम की रैली के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अलीगढ़ लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में वोटिंग होगी. 26 अप्रैल को यहां मतदान होगा।