Sport

IND vs SA : आज भारत और द. अफ्रीका के बीच दूसरा टी20, सीरीज का पहला मैच बारिश से धुला

IND vs SA : भारत और द. अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश से धुल चुका है और अब सिर्फ दो मैच बचे हैं। भारत के सामने सिर्फ सीरीज जीतने की ही चुनौती नहीं है, बल्कि अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले उसे सिर्फ पांच टी20 मैच खेलने हैं। इन्हीं पांच टी20 के दम पर भारत को विश्व कप के लिए अपनी टीम चुननी है।

सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि मेजबान द. अफ्रीका के लिए भी यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। भारत की तरह द. अफ्रीका को भी विश्व कप से पहले सिर्फ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने हैं। उनके पास भी विश्व कप टीम के चयन के लिए कम मैचों के विकल्प हैं। भारत टी20 में दक्षिण अफ्रीका के हाथों बीते पांच वर्षों से कोई सीरीज नहीं हारा है। भारत 2018 में अंतिम बार द. अफ्रीका से टी-20 सीरीज खेला था। तीन मैचों की इस सीरीज में भारत को 2-1 से जीत मिली थी।

द. अफ्रीका दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने कई नए क्रिकेटरों को मौका दिया है, लेकिन पहला मैच धुलने के बाद यह तय हो गया है कि 17 सदस्यीय टीम में से सभी को आजमाने का मौका नहीं मिल पाएगा।

छह माह बाद होने वाले विश्व कप के लिए अभी तक के प्रदर्शन के आधार पर सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह को बल्लेबाजी में टीम का पक्का दावेदार माना जा सकता है। शुभमन गिल विश्व कप के बाद से नहीं खेले हैं। यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाए हैं, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 विश्व कप में उपलब्ध होने पर इन दोनों बल्लेबाजों को आईपीएल में अपना दावा पेश करने के लिए असाधारण प्रदर्शन करना होगा।


गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह विश्व कप टीम में चुने जाने के बड़े दावेदार हैं। बुमराह विश्व कप के बाद से नहीं खेल रहे हैं। कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रभावित किया। अब उनके साथ इस सीरीज में रविंद्र जडेजा भी जुड़ गए हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल/ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, 2 मैथ्यू ब्रीट्जके, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स/हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन/एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, गेराल्ड कोएट्जी , नंद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top