यूपी: बस्ती में विपक्ष पर जमकर गरजे पीएम मोदी, बोले- ये लोग मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे

बस्ती: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए आज यूपी के बस्ती जिले में पीएम मोदी ने विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पार्टी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने बस्ती में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, साथियों देश में पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं। इन चरणों ने तीसरी बार मोदी सरकार पक्की कर दी है। पीएम मोदी ने बस्ती में कहा, दोनों शहजादे (अखिलेश और राहुल) मिलकर अफवाह उड़ा रहे हैं कि यूपी की 79 सीट जीत जाएंगे। अब जाना दिन में सपने देखने का क्या मतलब होता है। 4 जून को ये जनता ही इन्हें नींद से जगा देगी। तब ये ईवीएम पर ठीकरा फोड़ेंगे।

इंडी गठबंधन की पार्टियों ने तुष्टीकरण की हदें पार कर दीं। देश 500 वर्षों से राम मंदिर की प्रतिक्षा कर रहा था। लेकिन, ये इंडी वालों को राम मंदिर और प्रभु श्री राम से पेरशानी है। सपा के एक बड़े नेता कहते हैं, राम मंदिर बेकार है। सपा खुलेआम कहती है, राम मंदिर जाने वाले राम भक्त पाखंडी हैं। दूसरे एक इंडी नेता ने कहा था कि राम मंदिर अपवित्र है। इंडी गठबंधन वाले लोग सनातन धर्म के विनाश की बात करते हैं। कांग्रेस के सहजादे तो राम मंदिर का फैसला पलटना चाहते हैं।

इस समय कांग्रेस और सपा को अचानक संविधान की याद आ गई। इसी कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाया था। संविधान खत्म करने की भरपूर कोशिश की थी। कांग्रेस संविधान की बात करती है, जबकि वो अपनी ही पार्टी का संविधान नहीं मानती है। कांग्रेस को पिछड़े -अतिपिछड़े सीताराम केसरी से पता नहीं क्या नाराजगी थी कि उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया। फिर उठाकर फुटपाथ पर फेंक दिया और रातों रात सोनिया गांधी को अध्यक्ष बना दिया। यह वही सपा है जो हमेशा दलितों के आरक्षण का विरोध किया। वही लोग धर्म के आधार पर आरक्षण की पैरवी कर रहे हैं।

2024 को बहुत से लोग हैं तो अपनी पत्नी का जन्मदिन याद नहीं है। मगर देश के बच्चे-बच्चे को 22 जनवरी 2024 सबको याद है। ये इंडी गठबंधन वाले मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं। फिर से रामलला को टेंट में भेजना चाह रहे हैं। आप सभी को अपने वोट से इन्हें करारी चोट करनी है। अयोध्या में उस ऐतिहासिक दिन मैने कहा था कि राम से राष्ट, विरासत से विकास और आध्यात्म से आधुनिता। इसी मंत्र से भरत आगे बढ़ रहा है। भारत दुनिया की पांचवी अर्थ व्यवस्था बन चुका है। कद बढ़ा है और सम्मान बड़ा है। वैश्विक मंचों पर भारत बोलता है, तो पूरी दुनिया बड़े ध्यान से सुनती है। भारत निर्णय लेता है तो दुनिया उससे कदम मिलाने का प्रयास करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *