यूपी: उत्तर प्रदेश में आम और बागवानी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। आम का निर्यात शुरू हो गया है, भारत से पहली बार आम की एक खास किस्म को अमेरिका भेजा जा रहा है। यह आम की और कोई किस्म नहीं बल्कि दशहरी है। विश्व के कई देशों में मलिहाबाद की दशहरी आम को खासा पसंद किया जाता है। इसके चलते यहां रहमान खेड़ा मैंगो पैक हाउस से आम की कई प्रजातियों का निर्यात किया जाता है।
बता दें कि सीजन में आम की ग्यारह सौ कुंटल की पहली खेप हरदोई रोड स्थित रहमान खेड़ा मांगो पैक हाउस से कंटेनर को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली से हवाई जहाज से जर्मनी के लिए शुक्रवार देर शाम को रवाना किया गया है। इसमें दशहरी बैगिंग वाला आम भेजा गया हैं।
विदेशों में आम की दशहरी, चौसा, लंगड़ा, रामकेला, फजली, केसर, मल्लिका आदि प्रजातियों की खासी मांग रहती है। यहां से ऑस्ट्रेलिया,इटली, यूनाईटेड किंगडम, स्वीडन, फ्रांस, भूटान, नेपाल, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, जापान,जर्मनी आदि देशों को आम का निर्यात होता है।
