महाराष्ट्र: महाराष्ट्र मे राजनीतिक संग्राम के बीच उद्धव ठाकरे को लग सकता है बड़ा झटका, मिलिंद नार्वेकर शिंदे गुट में हो सकते हैं शामिल

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र मे राजनीतिक संग्राम कब थमेगा यह कहना अभी मुश्किल है, क्योंकि मौजूदा समय में दशहरा रैली को लेकर उद्धव और शिंदे गुट के बीच तनातनी देखने को मिल रही है।इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मुसीबतें भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक नेता उनका साथ छोड़कर शिंदे गुट में शामिल हो रहा है।

बीच खबर है कि उद्धव ठाकरे के करीबी मिलिंद नार्वेकर भी जल्द ही शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। नार्वेकर शिवसेना सचिव हैं और उद्धव ठाकरे के काफी भरोसमंद माने जाते हैं। ऐसे में अगर वे शिंदे गुट में शामिल होते हैं तो यह ठाकरे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल, शिवसेना में फूट के बाद भी नार्वेकर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से संपर्क बनाए रखा है। शिंदे गणेश उत्सव के दौरान नार्वेकर के घर भी गए थे।
शनिवार को शिंदे खेमे के मंत्री गुलाबराव पाटिल नार्वेकर को लेकर एलान भी कर चुके हैं। उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, चंपा सिंह के बाद अब मिलिंद नार्वेकर अपने रास्ते पर हैं। शिवसेना के अंदर नार्वेकर काफी शक्तिशाली माने जाते थे। टिकट बंटवारे में भी उनकी दखल थी। यहां तक कि वे उद्धव ठाकरे और फडणवीस के बीच मध्यस्थता भी करते थे। लेकिन महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) के सत्ता में आने के बाद नार्वेकर को दरकिनार कर दिया गया।