महराजगंज: ग्रामीणों के विरोध के बाद रुका काम

मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट

सिन्दुरिया

महराजगंज: मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेगवां में बेनीगंज चौराहे से  प्राथमिक विद्यालय तक आर सी सी  का कार्य हो रहा था। जो मानक के विपरित होने के कारण ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पुराने ईट को  उखाड़ कर दो रद्दा  चुनायी कराया जा रहा था जिस पर ग्रामीणों ने विरोध किया तो प्रधान द्वारा अपशब्दों का प्रयोग किया जाने लगा। यहां तक कि प्रधान द्वारा पूर्व में भी ऐसा किया गया था पत्रकारों के साथ  जिससे ग्रामी रथणों ने लिखित शिकायत खण्ड विकास अधिकारी को किया है। जिसमें होसिला, नन्दकिशोर , मिथलेश, मनोरमा, मुन्ना, प्रदुम्न आदि। लेकिन प्रधान श्यामानंद ने बताया कि जो भी आरोप लगाया गया है निराधार है।
इस संदर्भ में सचिव विजय सिंह ने बताया कि यह मेरे संग्यान में नहीं है। मामले का निराकरण होने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।