देश में कोरोना अपडेट: देश में दम तोड़ता नजर आ रहा कोरोना, बीते 24 घंटे में आये कोरोना के 3,947 मामले, 18 लोगों की हुई मौत

देश में कोरोना: देश में कई दिनों बाद दैनिक संक्रमितों की संख्या चार हजार के आंकड़े से नीचे आई है। देश में चलाए जा रहे व्यापक टीकाकरण अभियान के आगे कोरोना वायरस धीरे-धीरे दम तोड़ता नजर आ रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों की बात करें तो देश में बीते 24 घंटे में 3,947 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब सक्रिय केस घटकर 39,583 हैं। इसी तरह 18 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या 5,28,629 तक पहुंच गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार COVID-19 के केस एक दिन में 3,947 बढ़कर कुल 4,45,87,307 हो गए। देश में सक्रिय मामले कुल संक्रमितों के 0.09 फीसदी हैं। वहीं, कोविड से ठीक होने वालों की दर 98.73 फीसदी हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 1.23 फीसदी है, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.44 फीसदी है।

बीते 24 घंटे में सक्रिय कोविड केस में 1,167 की गिरावट आई, जबकि बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,40,19,095 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में जारी राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 218.52 करोड़ वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें से 94.84 करोड़ ने दो डोज और 21.19 करोड़ ने अतिरिक्त ऐहतियाती खुराक ले ली है। मृत्यु दर 1.19 फीसदी है।