Maharajganj

महाराजगंज का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को मिला सम्मान।

महाराजगंज: शनिवार को फरेंदा रोड स्थित रॉयल एनफील्ड बुलेट एजेंसी के सामने प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एजेंसी के मालिक राकेश गुप्ता द्वारा किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कनौजिया रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एवं भाजपा युवा नेता प्रमोद गुप्ता तथा जनकल्याण सेवा संस्थान की अध्यक्ष ऐश्वर्या गुप्ता मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिम और फिटनेस के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतने वाली रोमा गुप्ता और समीर खान को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कनौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि जज्बा और हौसला किसी का मोहताज नहीं होता। उन्होंने कहा कि अति पिछड़े गांव से निकलकर रोमा गुप्ता ने मेहनत और लगन के बल पर न सिर्फ जिले और प्रदेश, बल्कि पूरे देश में पहचान बनाई है। वहीं समीर खान ने विदेश जाकर जिम के माध्यम से गोल्ड मेडल हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है।

विशिष्ट अतिथि प्रमोद गुप्ता ने कहा कि गांव से निकलकर रोमा गुप्ता और समीर खान ने देश ही नहीं, विदेशों में भी गोल्ड मेडल जीतकर महाराजगंज का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए रॉयल एनफील्ड के प्रबंधक राकेश गुप्ता और जनकल्याण सेवा संस्थान की अध्यक्ष ऐश्वर्या गुप्ता का आभार व्यक्त किया।

जनकल्याण सेवा संस्थान की अध्यक्ष ऐश्वर्या गुप्ता ने कहा कि जिले का नाम रोशन करने वाले हर व्यक्ति का सम्मान होना चाहिए, चाहे वह शिक्षा, खेल या समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान दे रहा हो। युवाओं को प्रोत्साहन और सम्मान मिलना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक राकेश गुप्ता ने कहा कि रोमा गुप्ता और समीर खान जैसे खिलाड़ी जनपद के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और उनसे प्रेरित होकर अन्य युवा भी अपने-अपने क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे।

इस अवसर पर संजीव शुक्ला, विनोद कुमार गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, करुणेश गुप्ता, उमेश कुमार गुप्ता, राजू शर्मा, खुशलेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, मणिकांत द्विवेदी, अभिषेक मोदनवाल, राहुल सागर, उमेश पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top