महराजगंज के पिपरदेउरवा गांव में धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का बड़ा मामला सामने आया है जहां पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली क्षेत्र के इस गांव में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से बड़ी मात्रा में धार्मिक साहित्य और प्रचार-प्रसार की सामग्री बरामद की है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है और आगे की जांच की जा रही है। इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना मिली थी जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया है और उनके पास से मिली आपत्तिजनक सामग्री को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

उक्त प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज की बाइट।।