यूपी कैबिनेट: आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई है। यूपी कैबिनेट ने बुधवार को हुई बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर सहमति की मुहर लगा दी है।
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 24 प्रस्तावों को अपनी मंजूरी दे दी है।इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने दी। बैठक में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी को मंजूरी दे दी गई है।
बैठक में कई अहम प्रस्तावों को पास किया गया है:
– राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 5 दिसम्बर से शुरू होगा। सत्र तीन दिन का होगा।
– दो निजी विश्वविद्यालय के आशय पत्र जारी किए गए हैं। हरित विश्वविद्यालय गाजियाबाद और महावीर विश्वविद्यालय मेरठ को आशय पत्र जारी करने की मंजूरी मिली है।
– संजय गांधी पीजीआई में क्रिटिकल केयर के 12 बेड जोड़े गए हैं। इससे मरीजों को मदद मिलेगी। वर्तमान में क्रिटीकल केयर के 20 बेड हैं।
– उच्च न्यायालय में ट्रेनी क्लर्क का कार्यकाल एक से बढ़ाकर दो साल किया गया है।
