

महराजगंज के परसामलिक थाने में पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाते हुए भारी मात्रा में पकड़ी गई अवैध शराब को नष्ट कर दिया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर और स्थानीय अधिकारियों की देखरेख में कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई। कुल 100 अलग-अलग मामलों से जुड़ी 929 लीटर अवैध शराब को थाने के परिसर में ही पूरी तरह बर्बाद कर दिया गया। इस मौके पर राजस्व, आबकारी और पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी खुद मौजूद रहे। आम जनता के भरोसे और पारदर्शिता के लिए इस पूरी कार्रवाई की बकायदा वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई और लिखित कानूनी रिपोर्ट तैयार की गई। महराजगंज पुलिस ने साफ किया है कि इलाके में अवैध शराब बनाने, बेचने और इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त एक्शन जारी रहेगा।