Uttar Pradesh

मुलायम सिंह: मुलायम सिंह की अंतिम संस्कार में रक्षा मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई नेता होंगे शामिल, दर्शन करने उमड़े हजारों लोग

अंतिम संस्कार: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में रक्षा मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

सैफई के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में नेताजी की अंतिम यात्रा के लिए रथ को 5 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया है। सैफई में बड़ी संख्या में लोगों का अपने-अपने वाहनों से पहुंचना जारी है। देर रात तक नेताजी के अंतिम दर्शन करने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। वीवीआईपी के आगमन को लेकर चारों तरफ पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात की गई।

आज दोपहर 3:00 बजे महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सैफई के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में शव यात्रा निकालने के लिए रथ को फूलों से सजाया गया है।

सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया था। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है।

Most Popular