भारत जोड़ो यात्रा: भारत जोड़ो यात्रा का आज 33वां दिन, राहुल ने आज तुमकुर से शुरू की भारत जोड़ो यात्रा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा जारी हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने पूरे हो चुके हैं। सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा अपने 33वें दिन में पहुंच गई है। तमिलनाडु से शुरू हुई यात्रा अब कर्नाटक पहुंच गई है।

सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तुमकुर जिले के पोचकट्टे से यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं राहुल गांधी ने तुमकुर जिले के पोचकट्टे से आज की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके साथ हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के 32वें दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल युवाओं को गुमराह कर देश में नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल ने कहा, ये युवा कह रहे हैं कि हमारे प्यारे भारत में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। कुछ साल पहले देश में ऐसा माहौल नहीं था जैसा कि आज है। युवा हमारे देश का भविष्य हैं, वे नफरत नहीं प्रेम चाहते हैं, वे रोजगार चाहते हैं ताकि अपना, अपने परिवार और देश का भविष्य उज्ज्वल बना सकें। कुछ राजनीतिक दल नफरत की राजनीति के लिए इन्हें बेरोजगार देखना चाहते हैं।

आपको बता दे कि राहुल गांधी महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। जो कन्याकुमारी से शुरू हुई है और जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी। कांग्रेस के कई नेता यात्रा के दौरान 3,500 किलोमीटर पैदल चलेंगे।