Erra News Maharajganj

महराजगंज पुलिस का साइबर ठगों पर बड़ा हमला: 6 महीने में ठगे गए 37 लाख रुपये लोगों को वापस दिलाए, 1.5 करोड़ रुपये कराए फ्रीज

महराजगंज पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस कप्तान शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर काम कर रही महराजगंज साइबर क्राइम थाना टीम ने बीते 6 महीनों (1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026) के भीतर ठगी के शिकार हुए लोगों को बहुत बड़ी राहत दी है। इस दौरान पुलिस को साइबर अपराध से जुड़ी कुल 1,886 शिकायतें मिली थीं, जिनमें जालसाजों ने करीब 3.80 करोड़ रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए ठगों के खातों में जमा 1.53 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम को फ्रीज करवा दिया, ताकि अपराधी उस पैसे को निकाल न सकें। इसके साथ ही कानूनी प्रक्रिया पूरी करवाकर पीड़ितों के 37.38 लाख रुपये सीधे उनके बैंक खातों में वापस भी लौटा दिए गए हैं। पुलिस ने सिर्फ पैसे ही वापस नहीं कराए, बल्कि साइबर अपराध से जुड़े कई खतरनाक गिरोहों को भी बेनकाब किया है। इसमें अवैध रूप से सिम बॉक्स चलाकर लोगों को चूना लगाने वाले 4 शातिर अपराधियों, महिला व बच्चों के खिलाफ ऑनलाइन अपराध करने वाले 4 आरोपियों, एटीएम से फ्रॉड करने वाले 10 ठगों और फर्जी कागजातों पर सिम बेचने व इस्तेमाल करने वाले 17 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसके अलावा ठगों के नेटवर्क को पूरी तरह तोड़न के लिए 1,606 मोबाइल नंबर और 2,204 मोबाइल IMEI नंबरों को हमेशा के लिए ब्लॉक करा दिया गया है ताकि ये दोबारा अपराध न कर सकें। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने आम लोगों से अपील की है कि अगर आपके साथ किसी भी तरह का साइबर फ्रॉड या ऑनलाइन ठगी होती है, तो बिना एक पल भी गंवाए तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन करें या पास के थाने में शिकायत दर्ज कराएं, क्योंकि समय पर दी गई जानकारी से आपका ठगा गया पैसा सुरक्षित बचाया जा सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top