जानकारी के मुताबिक, अजीजा शेख नाम की युवती ने बिना पुलिस में नौकरी किए ही उत्तर प्रदेश पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर एक भोजपुरी गाने पर वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस वीडियो से लोगों में भ्रम फैल गया और पुलिस की छवि पर भी असर पड़ा।
इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति बिना अधिकार के पुलिस वर्दी या सरकारी पहचान से जुड़ी चीजों का इस्तेमाल न करे, वरना उस पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
