हिमाचल: आज ऊना स्टेशन से वंदे भारत एक्‍सप्रेस के लेटेस्ट वर्जन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, दिल्ली से हिमाचल का सफर 5 घंटे से भी होगा कम

हिमाचल: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले है, उससे ठीक पहले हिमाचलवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को चौथी वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन के रूप मे सौगात देंगे। यह ट्रेन उत्तर भारत के लोगों के लिए दिल्ली की दूरी को और कम कर देगी। पीएम मोदी ऊना स्टेशन से हरी दिखाकर वंदे भारत ट्रेन को रवाना करेंगे।

यह ट्रेन दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल प्रदेश के ऊना हिमाचल होते हुए अंब-अंदौरा तक जाएगी। इससे दिल्ली और चंडीगढ़ का सफर तीन घंटे से भी कम समय में पूरा हो जाएगा। ट्रेन के किराए से लेकर टाइमिंग तक जारी कर दी गई है।

यदि आप चेयर कार में दिल्ली से चंडीगढ़ की यात्रा करते हैं तो आपको 805 रुपए देने होंगे। वहीं एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1495 रुपए है। आपकी यात्रा 2:50 घंटे में पूरी हो जाएगी। वंदे भारत अंब अंदौरा और नई दिल्ली से हफ्ते में छह दिन, बुधवार छोड़कर चलेगी। ट्रेन अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और हिमाचल प्रदेश के ऊना स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन में आप चेयर कार या एग्जीक्यूटिव चेयर कार से सफर कर सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी आज जिस वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे वह पहले की तुलना में एक उन्नत संस्करण है। यह ट्रेन बहुत हल्की और कम अवधि में तेज गति तक पहुंचने में सक्षम है। यह महज 52 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। यह अधिकतम 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। ट्रेन की शुरूआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज तरीका प्रदान करने में मदद मिलेगी।