बॉलीवुड: बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत ने महेश भट्ट पर साधा निशाना, कहा- महेश भट्ट को अपने असली नाम का इस्तेमाल करना चाहिए….

कंगना रणौत: बॉलीवुड की पंगा गर्ल कही जाने वाली तथा अपने बयानों के जरिए विवाद खड़े करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इसी क्रम में एक बार अभिनेत्री सुर्खियों में हैं। कंगना रनोट के निशाने पर अब फिल्ममेकर महेश भट्ट आए हैं। एक्ट्रेस की मानें तो निर्माता-निर्देशक का असली नाम महेश नहीं, बल्कि असलम है। कंगना ने महेश भट्ट का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए कटाक्ष किया है।

कंगना ने कहा कि उनका असल नाम महेश नहीं बल्कि कुछ और है। वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने पूछा कि आखिर वह अपना ‘खूबसूरत नाम’ क्यों छिपा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि महेश भट्ट को अपने असली नाम का इस्तेमाल करना चाहिए न कि किसी धर्म का प्रतिनिधित्व करना चाहिए, जब उन्होंने धर्मांतरण किया था। कंगना ने महेश के इन वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। साथ ही उनके असली नाम से जुड़ी कई सारी बातें भी साझा की है।

वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए कंगना ने यह भी कहा कि ‘महेश जी लापरवाही से और काव्यात्मक रूप से लोगों को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं।’ कंगना ने आगे लिखा कि  ‘मुझे बताया गया है कि महेश भट्ट का असली नाम असलम है। अपनी दूसरी बीवी से शादी करने के लिए उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन किया है।’ उनका असली नाम बेहद खूबसूरत है। वह इसे क्यों छिपा रहे हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, ‘उन्हें अपने असली नाम का इस्तेमाल करना चाहिए, न कि एक निश्चित धर्म को रिप्रेजेंट करने के लिए और तब जब उन्होंने धर्म परिवर्तन किया हो।’ कंगना के इन सभी आरोपों पर अभी तक फिल्ममेकर महेश भट्ट की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इंडस्ट्री में पंगा गर्ल के नाम से मशहूर कंगना लगभग हर मुद्दे पर अपने विचार खुलकर व्यक्त करती हैं। वह बिना किसी डर के इंडस्ट्री और इसके लोगों  के बारे में भी अपनी पक्ष रखती हैं।