भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश, नांदेड़ के काप्शी चौक से आगे बढ़ी यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जारी है, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज (10 नवंबर) 69वां दिन है। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में नांदेड़ के काप्शी चौक से भारत जोड़ो यात्रा से आगे बढ़ाई। कांग्रेस नेता के साथ अपार जनसमूह नजर आया। वहीं, लोग देश की एकता को लेकर नारेबाजी करते दिखे।

महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा है कि राकांपा प्रमुख शरद पवार व शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे 11 नवंबर शुक्रवार को यात्रा में शामिल होंगे।

कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की इस यात्रा के महाराष्ट्र में 14 दिन भ्रमण का कार्यक्रम है। महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा कुल 381 किलोमीटर भ्रमण करेगी। यह 15 विधानसभा व 6 संसदीय क्षेत्रों से गुजरेगी। सात सितंबर से शुरू हुई यह यात्रा दक्षिण भारत को कवर कर चुकी है। अब तक यह तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भ्रमण कर चुकी है।