जनसत्ता दल को छोड़कर सूरज सिंह ने आरजेडी का थामा दामन, बने जिला अध्यक्ष
सन्दीप मिश्रा
रायबरेली। जनसत्ता दल के जिले के महामंत्री रहे सूरत सिंह विजेंद्र ने अब आरजेडी का दामन थामा है उन्होंने पार्टी छोड़ने का कारण जिले के बड़े नेताओं के द्वारा आज संतुष्टि जाहिर की है।
सूरज सिंह ने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह के सामने पार्टी की सदस्यता ली है उन्हें प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है और विश्वास किया है कि वह पार्टी को अच्छे से जिले में चलाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने आने वाले चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होने का दावा किया है उनका कहना है कि जनता भाजपा के शासन से ऊब चुकी है क्योंकि प्रदेश में गुंडाराज जातिवाद और भ्रष्टाचार चरम पर है।
आरजेडी में शामिल होने वाले सूरज सिंह नेक कहा है कि जनसत्ता दल के जिले के नेता पार्टी के उद्देश्यों से भटक गए थे और जो उनका सामाजिक दायित्व था उसको नहीं निभा रहे थे इसीलिए असंतुष्ट होकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी है आरजेडी में शामिल होने का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बिहार में आरजेडी का मॉडल देखने के बाद उनको यह विश्वास हुआ कि प्रदेश में भी अगर वह आरजेडी से जुड़ेंगे तो उनका उद्देश्य पूरा हो जाएगा और समाज को एक दिशा मिलेगी।
प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा जातियों के आधार पर और धर्म के आधार पर अपराधी होने का मुहर लगाती है और कार्यवाही करती है जबकि अपराधी हर जाति हर वर्ग में हो सकता है किसी जाति और किसी धर्म के आधार पर अपराध का प्रमाण सिद्ध नहीं किया जा सकता।
सूरज सिंह ने अपने साथ ही विकास सिंह शिवेंद्र सिंह वरुण सिंह अरुण सिंह और बृजेश सिंह के साथ आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की
