महराजगंज के किसान के बेटे पुष्पेंद्र कुमार पटेल ने अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प के बल पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के पद पर चयन पाकर इलाके का नाम रोशन कर दिया है। जून 2025 में कांस्टेबल के पद पर चयनित होने के बाद वर्तमान में वे कांस्टेबल पद की ट्रेनिंग ले रहे थे और इसी ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर ASI की परीक्षा में भी सफलता हासिल कर ली। उनके किसान पिता श्री ऋषिकेश पटेल ने सीमित संसाधनों और तमाम चुनौतियों के बावजूद अपने बेटे की शिक्षा और भविष्य को हमेशा प्राथमिकता दी, और आज पुष्पेंद्र की इस बड़ी उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे साहू जी महाराज नगर और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मोहल्ले के लोगों और शुभचिंतकों ने पुष्पेंद्र तथा उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है, और उनकी यह सफलता युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है कि मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।



