बॉलीवुड: बॉलीवुड की देसी गर्ल की 3 साल बाद हुई घर वापसी, एयरपोर्ट पर बेहद खुश नजर आई ‘ग्लोबल आइकॉन’…

बॉलीवुड: बॉलीवुड की देसी गर्ल और ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा लगभग तीन साल बाद भारत वापस लौटी हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने 3 साल बाद भारत वापसी को लेकर खुशी जताई थी, इस बीच अब प्रियंका भारत पहुंच चुकी हैं। आज सुबह जब प्रियंका मुंबई पहुंचीं तो एयरपोर्ट पर उनका बहुत ही ग्लैमर तरीके के साथ स्वागत किया गयाl प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एयरपोर्ट पर दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका बेहद खुश नजर आ रही हैं।देसी गर्ल के इतने साल बाद घर वापस आने पर उनके फैन्स भी बेहद खुश हैं।

वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। एयरपोर्ट से प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ हैं। वीडियो में  प्रियंका चोपड़ा को नेवी ब्लू कलर के ड्रेस में देख सकते हैं। प्रियंका खुले बाल और कंफर्टेबल कपड़ों में बहुत ही ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

प्रियंका के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘प्रियंका आपको भारत में देखकर बहुत अच्छा लग रहा है’। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘हर भारतीय को प्रियंका पर गर्व होना चाहिए’। वहीं एक और यूजर लिखते हैं, ‘क्वीन आ गई है’। इस तरह के ढेरों कमेंट्स पोस्ट पर आए हैं। हाल ही में दिवाली के मौके पर प्रियंका ने निक और बेटी मालती के साथ अपनी कुछ क्यूट तस्वीरें साझा की थीं l एक दिन पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये अपडेट किया था कि वो अमेरिका से भारत के लिए ट्रैवल करने जा रही हैं। अमेरिका में प्रियंका पति ने निक जोनस और बेटी मालती मेरी चोपड़ा के साथ रहती हैं। फिलहाल प्रियंका इंडिया अकेले आई हैं।