कोरोना से जंग: कोरोना वायरस ने देशभर में एक बार फिर तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। रोजाना हजारों लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। नए संक्रमितों का आंकड़ा रोजाना बढ़ता ही जा रहा है। देश के कई राज्यों ने कोरोना की रोकथाम के लिए कई सख्त पाबंदियां लगाई हैं, लेकिन संक्रमण थमने की बजाय बढ़ रहा है।
देश में कोरोना की तीसरी लहर में रोज तेजी से बढ़ रही है, तमिलनाडु में बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर आज यानी दूसरे रविवार को भी संपूर्ण लॉकडाउन लगा हुआ है। इस पहले राज्य में नौ जनवरी रविवार को भी संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था। ये किसी राज्य में पहली बार तीसरी लहर के दौरान लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन के साथ ही इस साल का पहला लॉकडाउन रहेगा।
कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए तमिलनाडु सरकार ने पहले ही नाइट कर्फ्यू घोषित कर दिया था। कई पाबंदियों के साथ रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रखने का आदेश दिया गया था जो अब बढ़ाकर 31 जनवरी तक कर दिया गया है।तमिलनाडु में बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर आज यानी दूसरे रविवार को भी संपूर्ण लॉकडाउन लगा हुआ है।
इस पहले राज्य में नौ जनवरी रविवार को भी संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था। ये किसी राज्य में पहली बार तीसरी लहर के दौरान लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन के साथ ही इस साल का पहला लॉकडाउन रहेगा। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए तमिलनाडु सरकार ने पहले ही नाइट कर्फ्यू घोषित कर दिया था। कई पाबंदियों के साथ रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रखने का आदेश दिया गया था जो अब बढ़ाकर 31 जनवरी तक कर दिया गया है।