कांग्रेस अध्यक्ष पद: राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के बीच  कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कही ये बड़ी बात….. 

कांग्रेस अध्यक्ष पद: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की सरगर्मी के बीच राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चुप्पी तोड़ी है। आपको बता दें कि 2019 में लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज एक बार फिर मीडिया से मुखातिब हुए। भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी ने 17 अक्तूबर को होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने पुराने रुख पर कायम हूं और मैं चुनाव लड़ने नहीं जा रहा हूं।

राहुल गांधी ने इशारे- इशारे में कहा है कि अगर अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें सीएम पद छोड़ना होगा। दरअसल, राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता के दौरान आज ‘वन मैन वन पोस्ट’ का समर्थन कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमने उदयपुर के चिंतन शिविर में जो वादा किया था उसे निभाया जाएगा। यानी राहुल एक व्यक्ति को एक पद से अधिक नहीं देना चाहते हैं।