Travel

यूपी: प्रयागराज एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की तैयारी शुरू, माघ मेले के बाद शुरू हो सकता है विस्तार, एक साथ खड़े हो सकेंगे 8 विमान

एयरपोर्ट: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में वर्ष 2025 में होने वाले विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुम्भ मेले से पहले प्रयागराज एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा एयरपोर्ट के विस्तार की रूपरेखा निर्धारित कर ली गई है। एयरपोर्ट के विस्तार के लिए तमाम कार्य होने हैं। इसकी शुरूआत एयरपोर्ट में एप्रन के विस्तार से होगी।

इसके विस्तार के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट में एक साथ आठ विमान आसानी से खड़े हो सकेंगे। माघ मेले के बाद यह काम शुरू होने की उम्मीद है। प्रयागराज एयरपोर्ट को इंटरनेशनल दर्जा दिलाए जाने की घोषणा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सितंबर 22 में की थी। तब उन्होंने एयरपोर्ट के विस्तार एवं इसे इंटरनेशनल दर्जा दिलाए जाने का प्रस्ताव भेजे जाने की बात कही।

मौजूदा समय में एयरपोर्ट टर्मिनल में एक बार में अधिकतम 300 यात्रियों के ही बैठने की व्यवस्था है। इसे देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने टर्मिनल बिल्डिंग के विस्तार के लिए सर्वे किया है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट में विभिन्न शहरों की तरफ से आने वाले यात्रियों के आगमन वाले स्थान पर एयरपोर्ट का विस्तार करने की योजना है। वहां एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा एप्रन का विस्तार किया जाएगा।

इसके  लिए टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। एप्रन के विस्तार के बाद यहां एक साथ आठ विमान खड़े हो सकेंगे। अभी यहां एक बार चार विमान ही खड़े हो सकते हैं। हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन की अभी यहां एयरो ब्रिज बढ़ाने की योजना नहीं है। इस बारे में एयरपोर्ट निदेशक आरआर पांडेय का कहना है कि एप्रन विस्तार के लिए टेंडर प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी।

प्रयागराज एयरपोर्ट के विस्तार की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। अक्तूबर 22 की बात करें तो माह भर में यहां 52 हजार से ज्यादा यात्रियों एवं 702 विमानों का आवागमन हुआ। इस हिसाब से यहां हर रोज 23 विमान एवं तकरीबन 1800 यात्रियों की आवाजाही हुई। वर्तमान समय एयरपोर्ट में एक बार में 300 यात्री ही बैठ सकते हैं। इस वजह से जब घंटे भर के भीतर चार विमानों की आवाजाही हो जाती है, तब यहां ज्यादा दिक्कत आती है। प्रयागराज एयरपोर्ट में लगातार बढ़ रही यात्रियों की आवाजाही और विमानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसके विस्तार की जरूरत महसूस की गई हैं।

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top