Maharajganj

महाराजगंज: फरेंदा में विधानसभा सभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ़ की गई छापेमारी

फरेंदा, महाराजगंज

महाराजगंज: विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ पुलिस गतिविधियां भी तेज हो रही हैं। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी फरेंदा व सीओ के नेतृत्व में टीम ने निरनाम पश्चिमी के टोला नगेशरापुर में छापेमारी करके पुलिस ने भारी मात्रा में लहन तथा कच्ची शराब बरामद कर अवैध गोरखधंधे की कमर तोड़ दी है।इस दौरान पुलिस को दर्जनों धधकती भट्टीया नष्ट की जिससे भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद हुई है वहीं पुलिस ने लगभग 200 कुंतल लहन जमीन खोद कर निकाला और उसे नष्ट किया।

अभियान से अवैध शराब के तस्‍करों के बीच खलबली मच गई। छापे की खबर मिलते ही अवैध धंधा करने वाले इधर-उधर भागन लगे। बता दें कि फरेंदा के अंदरूनी इलाकों में आमतौर पर अवैध देशी शराब बनाया जाता है। प्रशासन सूचना के आधार पर समय-समय पर छापे मारता रहता है। एसडीएम को टीम ने गुप्‍त सूचना के आधार पर विभिन्न जगहों पर छापे मारा। इस दौरान टीम ने अवैध शराब की दर्जनोंभट्ठियों को तबाह भी किया। साथ ही 500लीटर शराब व 200 कुंटल लहन जब्‍त भी की गई।

रेड डालने वाली टीम ने एक शराब व्यवसाई को गिरफ्तार भी किया है। एसडीएम दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि  लगातार अवैध शराब बेचने की सूचना प्राप्त हो रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर उस गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान भारी संख्या में शराब की भट्ठी चल रही थी। जिसे पुलिस के द्वारा ध्वस्त किया गया।  लगभग 7 से 8 घरों में भी अवैध शराब को लेकर छापेमारी की गई। पुलिस का दावा है कि बड़े पैमाने पर कच्ची शराब निर्मित करने के पीछे आने वाले विधानसभा चुनाव में शराब वितरण को टारगेट किया गया है।

विडियो यहाँ👇 देखें… 

सीओ सुनील दत्त दुबे ने दावा किया कि आने वाले दिनों में अवैध कच्ची शराब के निर्माताओं के ऊपर और बड़ी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी भी दशा में लोगों के लिए जहर साबित होने वाली शराब नहीं बनने दी जाएगी। छापामारी टीम में फरेंदा तहसीलदार वाचस्पति सिंह,सीओ फरेंदा सुनील दत्त दुबे, आबकारी निरीक्षक रवि विधार्थी, कोतवाल दिनेश दत्त मिश्र, एस आई अमित राय, कांस्टेबल धीरज गिरी, सिद्धार्थ पटेल, शुभम वर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top