महराजगंज: श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में महराजगंज-गोरखपुर मार्ग पर छातीराम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, बीती 13 सितंबर की रात करीब पौने बारह बजे एक राहगीर ने सूचना दी थी कि मोटरसाइकिल नंबर यूपी 56 वी डब्ल्यू 3134 पर सवार दो लोग अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गए हैं और गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सूरज और नीतीश के रूप में हुई है, जो महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पिपरदेउरवा गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

उपरोक्त मामले में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज की बाइट भी सामने आई है।