

महराजगंज। नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्यामदेउरवां पुलिस ने करीब 1 करोड़ रुपये की नशीली दवाओं के साथ गोरखपुर निवासी तीन अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में उपनिरीक्षक अभिजीत कुमार व टीम ने ग्राम श्यामदेउरवां स्टेडियम के पास घेराबंदी कर रामसमुश, नवीन कुमार गौतम और संदीप कुमार को हिरासत में लिया। इनके कब्जे से भारी मात्रा में ट्रैमालैब कैप्सूल, एलजोमैक और अल्ट्रापार नियो टेबलेट बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपी एम.ए. और बी.ए. पास उच्च शिक्षित हैं जो गोरखपुर में एमआर के रूप में काम करते थे और पिछले तीन माह से किराये की गाड़ी का इस्तेमाल कर तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। इस टीम में उ0नि0 सुनील कुमार सिंह, उ0नि0 अनिकेत सिंह सहित अन्य जवान शामिल रहे।