थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोबाइल टावर पर दो युवतियों के चढ़ने से हड़कंप मच गया, जिनकी पहचान मनप्रीत और सोनिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवती मनप्रीत ने पूर्व में एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था, जिसमें आरोपी जेल भी गया था, लेकिन अब मनप्रीत उसी से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ गई। वहीं, दूसरी युवती सोनिया का भी एक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध है और उस व्यक्ति के परिजनों द्वारा इस संबंध पर आपत्ति जताई जा रही थी, जिसके विरोध में वह भी टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों युवतियों को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतरवाया। पुलिस के अनुसार, इस पूरे प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।
उपरोक्त प्रकरण मे अपर पुलिस अधीक्षक महोदय की बाईट 👇

