दिल्ली: आज भाजपा के अग्रदूत पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।

मोदी ने कहा कि मैं पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देता हूं। अंत्योदय और गरीबों की सेवा के लिए उठाए गए पंडित दीन दयाल उपाध्याय के द्वारा उठाए गए कदम हमें प्रेरणा देता है। उन्हें एक असाधारण विचारक और बुद्धिजीवी के रूप में भी याद किया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के विचारक दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका ‘अंत्योदय’ पर जोर देना और गरीबों की सेवा करना उन्हें प्रेरणा देता रहता है। 1916 में मथुरा में जन्मे पंडित दीन दयाल उपाध्याय आरएसएस के पदाधिकारी और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। साथ ही ये भाजपा के अग्रदूत थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि, एकात्म मानववाद और सभी वंचितों का उत्थान के उनके दर्शन को अपनी सरकार के कल्याणकारी उपायों के लिए एक मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में अपनाया है।