Uttar Pradesh

यूपी: बहराइच में सांप्रदायिक हिंसा में एक युवक की मृत्यु के बाद क्षेत्र में कर्फ्यू के हालात, दुकानें-स्कूल बंद

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सांप्रदायिक हिंसा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद बहराइच के कई हिस्सों में हिंसा हुई। जानकारी के अनुसार बहराइच जिले के रेहुआ मंसूर गांव निवासी युवक की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में महाराजगंज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस बीच देर रात मुख्य आरोपी सलमान समेत कई लोगों पर एफआईआर किया किया। सूत्रों के अनुसार 20 से 25 लोगों के हिरासत में लेने की खबरें आ रही हैं। उधर दूसरी ओर पूजा कमेटी देर रात तक इस बात पर अड़ी रहीं कि आरोपियों की गिरफ्तारी हो। आरोपियों को फांसी देने के नारे देर रात सड़कों पर गूंजते रहे।

महराजगंज की घटना के विरोध में पूरे बहराइच जिले में बवाल बढ़ गया है। देर रात तक प्रदर्शन और जगह-जगह आगजनी होती रही। इस बीच पुलिस व प्रशासन बैकफुट पर नजर आया। इस घटना को लेकर लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है।

बहराइच सांप्रदायिक हिंसा में जान गंवाने वाले रामगोपाल मिश्रा का पोस्टमार्टम सुबह साढ़े तीन बजे के बाद शुरू हुआ। पोस्टमार्टम सुबह सात बजे पूरा हुआ। इसके बाद शव उनके घर की तरफ रवाना किया गया। शव घर पहुंचा तो गांव के लोग नाराज हो गए। सभी अपराधियों के घर को बुलडोजर से गिरवाने और एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। गांव गए तहसीलदार को सभी ने खदेड़ दिया। भारी सुरक्षा बल गांव में तैनात है। इस घटना के बाद क्षेत्र में अभी भी तनाव व्याप्त है। महराजगंज और महसी इलाके के निजी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई।

मामले में सुधाकर तिवारी (45), सत्यवान (40), अखिलेश वाजपेयी (55) विनोद मिश्रा (60), लाल विश्वकर्मा (55) समेत 12 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकांश लोग निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top