Uttar Pradesh

देवरिया: गंडक के किनारे मिला 36 वर्षीय मजदूर का शव, हत्या की आंशका

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के तरकुलवा थानाक्षेत्र के मैनपुर गांव के पास छोटी गंडक नदी में रविवार को 36 वर्षीय शख्स का शव मिला। मैनपुर गांव के कुछ लोग गंडक नदी की तरफ गए थे। लोगों ने नदी किनारें एक शख्स का शव देखा। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया l

शव की पहचान मैनपुर निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र स्व. मिश्री के रूप में हुई। मृतक शनिवार की शाम मजदूरी कर घर आने के बाद बाजार गया था। बाजार से आने के बाद सामान घर रखकर पत्नी चंदा से अभी आने को बोल कर घर से चला गया था। काफी रात तक इंतजार कर परिजन खोजने लगे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रविवार को गांव के कुछ लोग शौच करने गंडक नदी गए थे। गंडक के किनारे गए तो शख्स का शव देख शोर मचाने लगे। घटनास्थल पर धीरे धरे काफी लोग जुट गए। हालांकि शव के कुछ दूरी पर देशी शराब की पांच शीशी बोतल, तीन गिलास व कुछ पैसे, गुटका मिला।

जिस तरह शव गंडक किनारे सर पानी में डूबा हुआ था। इससे लोगों में यह चर्चा होने लगी कि युवक की हत्या की गई होगी। तथा मृतक का बड़ा भाई धर्मेंद्र सिंह का भी कहना था कि मेरे भाई की हत्या की गई है।  कुछ लोगों ने तो उसकी पत्नी के मायके के गांव के एक युवक को कह रहे थे कि वही हत्या कराया होगा। मृतक की पत्नी चंदा देवी चार वर्षीय बेटा अनमोल व दो वर्षीय बेटी शिवानी का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है।

इस इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top