Uttar Pradesh

आगरा: आज ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति व उनकी पत्नी

आगरा: मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू चार दिन की द्विपक्षीय यात्रा पर भारत में हैं। इस बीच आज ताजमहल का दीदार करने के लिए मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू और उनके साथ उनकी पत्नी व मालदीव की प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद आगरा पहुंच गईं हैं।

इससे पहले आगरा में खेरिया एयरपोर्ट पर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे ताज पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। उन्होंने ताज का दीदार किया और यहां फोटोग्राफी भी कराई।

राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे शिल्पग्राम पहुंचें। वहां उन्हें प्रदेश की संस्कृति और धरोहर से अवगत कराने के लिए मयूर नृत्य और रास प्रदर्शित किया गया। ताजमहल भ्रमण के बाद एयरफोर्स स्टेशन के खेरिया टेक्निकल एयरपोर्ट से मालदीव के लिए रवाना होंगे।

इस बीच कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि यह भारत और मालदीव के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और सुदृढ़ करने का एक ऐतिहासिक पल होगा।

आपको बता दें कि मालदीव के राष्ट्रपति चार दिन की द्विपक्षीय यात्रा पर भारत में हैं। गुरुवार को माले लौटने से पहले उनका बुधवार को बेंगलुरू जाने का कार्यक्रम है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top