महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा के पास पुलिस और एटीएस ने मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ठूठीबारी थाना क्षेत्र में संयुक्त टीम ने एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से एक क्विंटल 22 किलो 975 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस गांजे की कीमत करीब साठ लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल होने वाली स्कॉर्पियो गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
