महराजगंज के जिला मुख्यालय के समीप चौपरिया स्थित हॉस्पिटल में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और अस्पताल स्टाफ के बीच विवाद हुआ। एबीवीपी कार्यकर्ता अंकित चौधरी मरीज के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। यहां डॉक्टर और स्टाफ से उनकी कहासुनी हो गई।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ ने उनके साथ मारपीट की। इस घटना में एबीवीपी के जिला संयोजक शिवम वर्मा की शर्ट फट गई। प्रांत संयोजक मयंक मणि त्रिपाठी के शरीर पर खरोंच के निशान मिले।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि डॉक्टर और स्टाफ ने उन्हें महिला संबंधी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के बाहर धरना दिया। उन्होंने अस्पताल को सील करने की मांग की। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने जाँच में पहुंचे सीएमओ डॉ0 श्रीकांत शुक्ला का भी घेराव किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए मामला खत्म करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों और कार्यकर्ताओं ने हल्की नोक झोंक भी देखने को मिली.
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच की और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।



डॉक्टर ने मीडिया से कहा कि “कार्यकर्ता बेवजह हंगामा कर रहे थे, मरीज का इलाज प्राथमिकता पर किया जा रहा था, आरोप निराधार हैं।